scriptक्या आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर? छह माह में पहली बार देश में 3 लाख से कम एक्टिव केस | Coronavirus Second Wave Over! India's Active Cases below 3 Lakh in 6 m | Patrika News
राष्ट्रीय

क्या आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर? छह माह में पहली बार देश में 3 लाख से कम एक्टिव केस

देश में बीते छह माह से ज्यादा वक्त में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या और रोजाना सामने आ रहे केस, इस वर्ष फरवरी जैसे ही आंकड़े पेश कर रहे हैं, जिसके बाद दूसरी लहर शुरू हुई थी।

नई दिल्ली। बीते छह महीने में पहली बार, भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से नीचे आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में भारत ने कोविड-19 के 2,99,620 एक्टिव केस दर्ज किए। आंकड़ों से पता चलता है कि यहां तक कि भारत में रविवार को 26,041 नए कोरोना केस सामने आने के बावजूद यह 191 दिनों यानी छह महीनों से भी ज्यादा वक्त में सक्रिय मामलों की सबसे कम
संख्या है। देश में अब तक रिपोर्ट किए गए कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या अब 3,36,78,786 पहुंच चुकी है, जबकि 276 नई मौतों के साथ अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 4,47,194 पहुंच गई है।
केरल में बड़े पैमाने पर नए मामलों में तेजी देखे जाने के एक सप्ताह तक संक्रमण बढ़ने के बाद देश में मामलों में गिरावट का यह लगातार चौथा सप्ताह था। मई में महामारी की दूसरी लहर के चरम के दौरान, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37.45 लाख हो गई थी। केरल में असामान्य रूप से अधिक संख्या में मामले दर्ज होने के बावजूद, सक्रिय मामलों में मई के बाद से लगातार गिरावट देखी जा रही थी। अब भी, देश में कुल सक्रिय मामलों में से करीब 55 प्रतिशत के लिए केरल को
जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। रविवार तक इसमें केरल में एक्टिव केस की संख्या 1.63 लाख है।
हालांकि, देश में कोरोना मामलों की मौजूदा संख्या, दूसरी लहर के आने से ठीक पहले फरवरी जैसी स्थिति में है। कम से कम 20 राज्य अब 100 से अधिक मामलों की रिपोर्ट कर रहे हैं और 10 अन्य 100 से नीचे हैं। इसी तरह से यह आंकड़े फरवरी के दौरान भी थे। तब भी, आधे से अधिक केस केरल और महाराष्ट्र से थे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x81ia13
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव केस में अब कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि कोविड-19 का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 97.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 3,856 की कमी आई है।
रविवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत की सूचना नहीं आई है। यह ट्रेंड पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से देखा जा रहा है। लेकिन भारत में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या अभी भी 200 से अधिक है, जिसमें केरल का हिस्सा 60 प्रतिशत के करीब है। रविवार को सामने आई 276 नई मौतों में से 165 केरल से और 36 महाराष्ट्र से हैं।
देश में अब तक कोरोना वायरस से कुल 4,47,194 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 1,38,870, कर्नाटक में 37,726, तमिलनाडु में 35,490, दिल्ली में 25,085, केरल में 24,603, उत्तर प्रदेश में 22,890 और पश्चिम बंगाल में 18,736 लोगों की मौत हुई है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zhx5s
मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि कुल मौतों में से 70 प्रतिशत से अधिक की वजह पहले से किसी बीमारी की मौजूदगी है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ मिलान किया जा रहा है।” आंकड़ों का राज्यवार वितरण आगे सत्यापन के अधीन है।
महाराष्ट्र ने औसत दैनिक कोविड-19 मामलों में उल्लेखनीय गिरावट देखी है, जिससे राज्य सरकार को प्रतिबंधों में ढील देने और स्कूल, धार्मिक स्थल और थिएटर खोलने में मदद मिली है। राज्य ने सितंबर में 93,515 मामले दर्ज किए, जिसमें दैनिक औसत 3,612 मामले थे, जो अगस्त में 5,125 मामलों के औसत डेली केस से बहुत कम है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z73k3
दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी ने रविवार को 29 मामले दर्ज किए और कोई मौत नहीं हुई, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सकारात्मकता दर 0.05 प्रतिशत थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 84.50 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और लगभग 21 लाख खुराक पाइपलाइन में हैं। इसमें कहा गया है कि 4.74 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं।

Home / National News / क्या आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर? छह माह में पहली बार देश में 3 लाख से कम एक्टिव केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो