4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 साल से ऊपर के बच्चों को अक्टूबर के पहले हफ्ते से दी जाएगी वैक्सीन, जानिए पूरी डिटेल्स

Covid-19 Vaccination: 12 साल और इससे ऊपर की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए डीसीजीआई की तरफ से अनुमति मिल गयी है। जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D को इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते से बच्चों को देने की योजना है।
3 min read
Google source verification
vaccine.jpg

Covid-19 Vaccine To Administered Above 12 Years From Octobe First Week

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खिलाफ तेजी के साथ टीकाकरण अभियान (Covid-19 Vaccination) को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, अक्टूबर में कोविड की तीसरी लहर आने की संभावनाओं के बीच थोड़ी चिंताएं भी बढ़ी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि तीसरी लहर का असर ज्यादातर बच्चों पर पड़ेगा। हालांकि, केंद्र सरकार ने कोविड की तीसरी लहर (Corona Third Wave) आने से पहले ही अधिक से अधिक बच्चों के टीकाकरण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 12 साल से अधिक आयुवर्ग के बच्चों को अक्टूबर के पहले हफ्ते से कोविड का टीका लगाया जाएगा। देश में 12 साल से 17 साल की उम्र के लगभग 12 करोड़ बच्चें हैं, लेकिन सबसे पहले उन बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ब‍िहार-यूपी के बीच चलेंगी अनर‍िजर्व ट्रेनें, जान‍िए पूरी डिटेल्स

बता दें कि 12 साल से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए DCGI की ओर से अनुमति मिल गई है। पिछले सप्ताह ही सरकार ने स्वदेशी कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D को मंजूरी दी है। सरकार की ओर से ZyCoV-D को अक्टूबर के पहले हफ्ते से ही बच्चों को लगाने की योजना है।

केंद्र सरकार की बनी कोविड वर्किंग ग्रुप कमेटी के चेयरमैन डॉ. एन के अरोरा ने बताया है कि जायडस कैडिला की ZyCoV-D वैक्सीन को अक्टूबर के पहले हफ्ते से वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा।

गंभीर रूप से बीमार बच्चों को पहले लगाई जाएगी वैक्सीन

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले गंभीर रूप से बीमार बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। गंभीर बीमार की श्रेणी मे कौन-कौन सी बीमारी शामिल होगी इसके लिए जल्द नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन की बैठक में लिस्ट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :- Zydus Cadila Covid Vaccine: सितंबर से मिलेगी ZyCoV-D वैक्सीन, अगले सप्ताह दाम का होगा खुलासा

हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ्य बच्चों में कोरोना संक्रमण होने पर अस्पताल में भर्ती होने या फिर मौत की आशंका बेहद कम होती है। एक संक्रमित बच्चे के मुकाबले वयस्कों में 10 से 15 गुना अधिक अस्पताल में भर्ती होने या फिर मौत की आंशका होती है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जो भी वैज्ञानिक साक्ष्य सामने आए, उसका विश्लेषण करने पर पाया गया कि बच्चों में कोरोना से संक्रमित बच्चो में गंभीर समस्या नहीं होती है। हालंकि, बच्चों में व्यस्कों की तरह ही संक्रमण होता है, और दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं।

इस सप्ताह दाम का हो सकता है खुलासा

पिछले सप्ताह शनिवार को जायडस ग्रुप के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने एक बयान में कहा था कि हाल ही में स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन ZyCoV-D की कीमत पर अगले सप्ताह तक स्पष्टता आ जाएगी। यानी कि अगले एक सप्ताह में जायडस कैडिला की कोविड वैक्सीन के दाम का खुलासा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :- Zydus Cadila Covid Vaccine: इन पांच खूबियों वाली वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद स्थित जेनेरिक दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड के एमडी डॉ. शरविल पटेल वैक्सीन की आपूर्ति के संबंध में अपने वर्चुअल संबोधन में कहा था कि सितंबर के मध्य से टीकों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, "हम नए उत्पादन संयंत्र में अक्टूबर से टीकों के उत्पादन को बढ़ाकर 1 करोड़ प्रति माह कर सकते हैं।" डॉ. पटेल ने आगे यह भी कहा कि ZyCoV-D वैक्सीन की प्रभावकारिता 66 फीसदी से अधिक है और डेल्टा संस्करण के खिलाफ इसकी प्रभावकारिता लगभग 66 फीसदी है।

बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी ने पिछले सप्ताह बताया था कि शुक्रवार को DCGI ने जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन दुनिया की डीएनए बेस्ड पहली कोरोना वैक्सीन है। इसे 12 साल और ऊपर के बच्चों और वयस्कों को लगाया जाएगा।