
नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग मामले ( Cruise Drug Case ) में सियासी घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नवाब मलिक ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए मोहित कंबोज को आर्यन खान की किडनैपिंग का मास्टरमाइंड बताया तो पलटवार में बीजेपी नेता मोहित कंबोज भी मीडिया से रूबरू हुए। मोहित कंबोज ने नवाब मलिक के सभी आरोपों को झूठा बताया और बिना सबूतों वाला बताया। यही नहीं उन्होंने नवाब मलिक के सुनील पाटिल के साथ खास रिश्ते हैं। सुनील पाटिल एनसीपी नेता अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख का दोस्त है। धुले के रहने वाले सुनील पाटिल के कई मलिक समेत एनसीपी नेताओं से बहुत पुराने रिश्ते हैं।
कंबोज ने कहा कि नवाब मलिक लोगों को बताएं कि उनके सुनील पाटिल के साथ कैसे रिश्ते हैं? BJP नेता ने कहा कि नवाब मलिक सिर्फ तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। ये खिसायीनी बिल्ली खंभा नोचे जैसे हालात हैं।
मोहित कंबोज ने प्रेस वार्ता के जरिए नवाब मलिक और एनसीपी पर एक के बाद एक सवाल दागे। यही नहीं उन्होंने एनसीपी के कई नेताओं के ड्रग माफियाओं से संबंधों का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, नवाब मलिक ने सुनील पाटिल के साथ फोन पर बातचीत के बारे में हामी भरी, लेकिन समय और बातचीत के बारे में जानकारी छिपाई।
कंबोज ने कहा कि मलिक ने सुनील पाटिल के साथ मिलकर बीजेपी और एनसीबी के अधिकारियों को बदनाम करने या फिर शाहरुख से पैसा वसूली के लिए ये पूरी साजिश रची।
मोहित कंबोज ने प्रेस वार्ता के जरिए सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पूछा Sunil Patil और NCP Party का क्या रिश्ता है ? Sunil Patil ने Sam D Souza को किसके बोलने पे Contact किया ? Sunil Patil Lalit Hotel में किस किस NCP Ministers के साथ शबाब - शराब - कबाब की पार्टी करता था , 8 महीने तक वहाँ कौन कौन जाता था !
मोहित कंबोज ने कहा एक मियां ( नवाब मलिक ) पूरे महाराष्ट्र के बदनाम करने में लगा है। कंबोज ने नवाब मलिक से भी कुछ सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने ट्वीट कर पूछा, मियां @nawabmalikncp इसपे जरूर बोलना, Sam D’Souza और Sunil Patil की सचाई आप ने कोई नहीं बताई ?
मियां तुम ने क्यों झूँठ बोला की Kiran Gosavi और Manish Bhanushali BJP के आदमी है जब की दोनों Sunil Patil के है और पाटिल NCP का ! देश को धोखा क्यों दिया मियां।
यह भी पढ़ेँः Mumbai Cruise Ship Drugs Case: नवाब मलिक का फडणवीस को चैलेंज- साबित करें मेरे अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, 70 हजार रुपए का शर्ट
बता दें कि इससे पहले नवाब मलिक ने मोहित कंबोज को आर्यन खान किडनैपिंग मामले का मास्टरमाइंड बताया। मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े और मोहित कंबोज के अच्छे संबंध हैं। वानखेड़े ने मोहित कंबोज की मदद से ही पहले आर्यन खान को ट्रैप किया और फिर किडनैप किया।
Published on:
07 Nov 2021 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
