8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyclone Asna: गुजरात में बारिश के बीच असना चक्रवात का खतरा, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Cyclone Asna: कई दिनों से बहुत भारी बारिश से उत्पन्न स्थितियों का सामना कर रहे गुजरात में अब असना चक्रवात का खतरा मंडराया है।

2 min read
Google source verification

Cyclone Asna: कई दिनों से बहुत भारी बारिश से उत्पन्न स्थितियों का सामना कर रहे गुजरात में अब असना चक्रवात का खतरा मंडराया है। आगामी कुछ दिनों में सौराष्ट्र और कच्छ समेत राज्य के विविध भागों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कच्छ-सौराष्ट्र, उत्तर पूर्वी अरब सागर और पाकिस्तान के आसपास के इलाकों पर बना गहरा दबाव शुक्रवार सुबह छह घंटे प्रतिकिलोमीटर की गति से आगे बढ़ता हुई केंद्रित हुआ था। उस दौरान कच्छ के भुज से इसकी दूरी 145 किलोमीटर, नलिया से 50 किलोमीटर तथा कराची (पाकिस्तान) से इसकी दूरी 200 किलोमीटर थी। संभावना है कि पाकिस्तान तटीय क्षेत्र से दूर अरब सागर में इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इसके बाद गुजरात समेत कुछ इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर की गति से हवाएं के साथ-साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

48 वर्ष बाद इस तरह के चक्रवात की बनी स्थिति

वर्ष 1891 के बाद ऐसा चौथा चक्रवात है, जो अगस्त माह में अरब सागर में बनेगा। पिछली बार वर्ष 1976 में इस तरह का चक्रवात आया था। पाकिस्तान ने इसे असना नाम दिया है। असना का अर्थ होता है, स्वीकार करने या प्रशंसा करने योग्य।

यह भी पढ़ें- Pension Update: 'अगले महीने से बंद हो जाएगी आपकी पेंशन', सरकार ने पेंशनर्स को चेताया, जारी किया ये नया अपडेट

मछुआरों को पांच दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

असना चक्रवात के चलते तेज हवाएं चलने से समुद्र की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र समेत तटीय क्षेत्रों से समुद्र में न जाने के लिए मछुआरों को आगाह किया है। ऊंची लहरें भी आ सकती हैं। सभी बंदरगाहों पर चेतावनी स्वरूप सिग्नल भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस योजना में करें निवेश, हर महीने होगी 20,500 की कमाई, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन