
Cylinder Blast In Dharavi Maharashtra, 15 injured
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई के धारावी इलाके में रविवार को अचानक एक एलपीजी सिलेंडर विस्फोट (Cylinder Blast In Dharavi ) हो गया। इस भयानक घटना में 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि धारावी इलाके में एक सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से 15 लोग घायल हो गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि सभी 15 घायलों को सायन अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
यह घटना दोपहर 12.28 बजे धारावी में मुबारक होटल के सामने शाहू नगर, कमला नगर में हुई। धमाके की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में कामयाब रही।
पांच की हालत गंभीर
सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक झोपड़ी के बाहर रखे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आसपास आग लग गई। इस हादसे में 15 लोग झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि 15 घायलों में से सात पुरुष और तीन महिलाएं खतरे से बाहर हैं, जबकि पांच (तीन पुरुष, जिसमें आठ साल का एक लड़का और दो महिलाएं) की हालात गंभीर है। इनमें से दो 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दमकल कर्मियों ने पाया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, इसलिए इसे झुग्गी के बाहर रख दिया गया था। इसके बाद सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया।
Updated on:
29 Aug 2021 09:20 pm
Published on:
29 Aug 2021 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
