30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलेंडर धमाके में 8 लोगों की मौत, दो मकान जमींदोज, 7 गंभीर रूप से घायल

Blast in Home in Gonda. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार सुबह को बड़ा हादसा हो गया। टिकरी ठठेरपुरवा गांव निवासी नूरुल हसन के घर देर रात विस्फोट हो गया जिससे कि आठ लोगों की मौत हो गई। विस्फोट में मकान भरभराकर गिर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 2 Jun 2021, 5:15 PM IST

Blast

Blast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोंडा. Blast in Home in Gonda. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार सुबह को बड़ा हादसा हो गया। टिकरी ठठेरपुरवा गांव निवासी नूरुल हसन के घर देर रात विस्फोट हो गया जिससे कि आठ लोगों की मौत हो गई। विस्फोट में मकान भरभराकर गिर गया। इससे 15 लोग मलबे के नीचे दब गए। रात भर रेस्क्यू चलाकर सभी को निकाला गया। लेकिन सिर्फ सात ही बच पाए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया। आईजी डॉ. राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

सिलेंडर विस्फोट से हुई घटना

टिकरी के ठठेर पुरवा गांव निवासी नूरुल हसन के घर मंगलवार की रात करीब 10 बजे अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था की पूरी छत भरभरा कर गिर गई। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि भीतर के घरों से भी लोग बाहर निकल कर देखने लगे। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। 15 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया। इनमें निसार अहमद (35), शमशाद (28), शायरुनिशा (35), रुबीना बानो (32), मोहम्मद शोएब (02), मेराज (11) व नूरी सबा (12) की मौत हो चुकी थी। शहबाज नामक एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो चुकी थी। वहीं नूरुल हसन, इरशाद अहमद, निजाम, रेहान अहमद,अलीशा, मोहम्मद जैद, गुलनाज बानो घायलों के नाम हैं। पीड़ित परिवार वालों के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर विस्फोट होने से घटना हुई है। जबकि दूसरे छत पर सन का गोला बरामद हुआ।

मकान बनाने वाले के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस

जिस मकान में यह हादसा हुआ उस मकान मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस मिला है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच करेगी कि हादसे की कोई और भी वजह हो सकती है। फिलहाल के लिए हादसे की वजह सिलेंडर का फटना माना जा रहा है।

सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था और घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, 8 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

ये भी पढ़ें: बारिश का कहर- पूर्वी यूपी में आंधी और बारिश के दौरान गिरी बिजली, सात की मौत, कई जगह ढह गए मकान