5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरनाक सांप कैंसर से था परेशान, डाक्टर ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर निकाला ट्यूमर

इस खबर को पढ़कर अवाक रह जाएंगे। एक खतरनाक सांप के कैंसर ट्यूमर की सर्जरी की गई। सांप की सर्जरी चौंक जाएंगे। तो यह हुआ है। डाक्टर ने सांप का ट्यूमर सर्जरी से निकलकर बाहर फेंका दिया। अब सांप राहत में है।

2 min read
Google source verification
snake.jpg

खतरनाक सांप कैंसर से था परेशान, डाक्टर ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर निकाला ट्यूमर

सांप का नाम सुनकर लोगों के शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। जानकर हैरान रह जाएंगे कि, एक खतरनाक सांप को कैंसर हो गया था। और वह परेशान और दर्द से पीड़ित था। एक एनिमल लवर ने जब सांप के दर्द को देखा तो उसे पशु चिकित्सालय लेकर गया। जहां पर डाक्टर ने उसकी जांच कर सर्जरी की। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सर्जरी चली। सफलतापूर्वक सर्जरी के बाद सांप ने कुछ राहत महसूस की। सांप को और दो दिन ड्रेसिंग की जरूरत है। और अब वह सांप एनिमल लवर के पास है। साथ ही अब यह नजर रखना होगा कि, क्या ट्यूमर फिर से बढ़ेगा।

सांप के सिर में एक गांठ थी

मामला कर्नाटक के धारवाड़ शहर का है। एनिमल लवर और वन्यजीव कार्यकर्ता सोमशेखर चन्नाशेट्टी ने बताया कि, उन्हें घर में सांप घुसने को लेकर फोन आया था। जिसके बाद उन्होंने वहां से एक जहरीला ट्रिंकेट सांप रेस्क्यू किया। उन्होंने देखा कि उसके सिर में एक गांठ है।

सांप को लेकर डाक्टर के पास पहुंचे

इसके बाद वह सांप को कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय से जुड़े वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार पाटिल के पास ले गए और इलाज करने पर ट्यूमर का पता चला। तब सर्जरी के माध्यम से इसे हटाने का फैसला किया गया।

सांप बहुत ही संवेदनशील प्राणी - डॉ अनिल कुमार पाटिल

डॉ अनिल कुमार पाटिल ने बताया कि, सांप बहुत ही संवेदनशील प्राणी होते हैं। इनका इलाज करना चुनौतीपूर्ण है। इस सांप के सिर और आंख के बीच ट्यूमर हो गया था। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सर्जरी चली।

एक जोखिम भरा ऑपरेशन था - डाक्टर

डॉ अनिल कुमार पाटिल ने आगे बताया कि, यह एक जोखिम भरा ऑपरेशन था और इसे करना एक चुनौती थी, क्योंकि मस्तिष्क और आंख बहुत करीब हैं। मैंने सोमशेखर चन्नाशेट्टी से सांप को अपने पास रखने और उसकी देखभाल करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े - चंपावत के स्कूल में अचानक चीखने लगी छात्राएं, घबराए अभिभावक बोले दैवीय प्रकोप, शिक्षा विभाग ने कहा मास हिस्टीरिया

यह भी पढ़े - अंतिम सांसें ले रही मां की अंतिम इच्छा पूरी करने को बेटी ने आईसीयू के बाहर रचाई शादी, तुरंत हुई मां की मौत