30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: दिल्ली विधानसभा के पैनल का कंगना रनौत को समन, सिख समाज को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Delhi अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर सुर्खियां बंटोरने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती है, सिख समुदाय पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद अब दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने उन्हें समन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Nov 2021, 12:55 PM IST

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रणौत ( Kangana Ranaut ) की मुश्किलें और बढ़ सकती है। कंगान रनौत को दिल्ली विधानसभा ( Delhi Assembly ) की शांति और सद्भाव समिति की ओर से समन किया गया है। इसके तहत कंगना को 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

कंगना को ये समन उस टिप्पणी को लेकर जारी किया गया है जिसमें उन्होंने सिख समाज ( Sikh Community ) को खालिस्तानी कह दिया था। दरअसल मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानी आंदोलन से की थी।

यह भी पढ़ेँः तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर भड़कीं कंगना रनौत, जानिए अब क्या कहा

कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी भीख में आजादी वाले बयान के बाद अब सिखों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी ने भी कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने पहले ही इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

समिति की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रनौत के खिलाफ यह शिकायत मंदिर मार्ग थाने के साइबर ऑफिस में दर्ज कराई गई है। वहीं, समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर हाल में किए गए अपने पोस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'जानबूझकर' किसानों के प्रदर्शन को ‘खालिस्तानी आंदोलन’ बताया है।

समुदाय का कहना है कि कंगना ने उनके खिलाफ ना सिर्फ आपत्तिजनक बल्कि अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

वहीं अब दिल्ली असेंबली पैनल ने भी कंगना को समन भेजा। जिसके मुताबिक कंगना रनौत को 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे पैनल के सामने पेश होना होगा। बता दें कि शांति और सद्भाव समिति के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा हैं।

कंगना के सिखों को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही देश के अलग अलग इलाकों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।

हालांकि कंगना रनौत ने इन शिकायतों को अब तक नजरअंदाज करती आई हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इन एफआईआर का भी मखौल उड़ाने की कोशिश की थी, कंगना ने अपना हाथ में ग्लास लेकर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की थी, जिस पर लिखा था कि शिकायतों को बात पुलिस कभी भी गिरफ्तार करने आ सकती है, जब तक माहौल को खुशनुमा रखा जाए।

यह भी पढ़ेँः देश में फंगस के नए स्ट्रेन से हड़कंप, दिल्ली AIIMS में दो मरीजों की मौत

तीनों कृषि कानून वापसी के ऐलान पर कंगना की टिप्पणी
पीएम मोदी की ओर से तीन कृषि कानून वापसी ऐलान को लेकर भी कंगना ने टिप्पणी की थी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा था- 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।'

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग