14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर दिल्ली कैबिनेट का प्रस्ताव, CM रेखा गुप्ता ने जताया आभार

Rekha Gupta Press Conference: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल की सराहना की। दिल्ली कैबिनेट ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के तहत दिल्ली को मिले फंड और विकास कार्यों का भी जिक्र किया गया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 14, 2026

Rekha Gupta PC

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल को लेकर उनकी सराहना की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी का कार्यकाल ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ की भावना से प्रेरित रहा है।

दिल्ली के 2.5 करोड़ लोगों की ओर से जताया आभार

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, प्रगति को गति देने और राज्यों के विकास के लिए निरंतर काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा दिल्ली को प्राथमिकता दी है और शहर के विकास के लिए लगातार सहयोग प्रदान किया है।

कैबिनेट ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के अनुसार, दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने दिल्ली के करीब 2.5 करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की पुरानी समस्याओं, चाहे वह यमुना की सफाई हो, कूड़े के पहाड़ों को हटाना हो या पर्यावरण में सुधार करना हो, इन सभी मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा दिल्ली को अपना आशीर्वाद, मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता दी है।

योजनाओं के माध्यम से दिल्ली को दिया सहयोग- रेखा गुप्ता

उन्होंने कहा कि मैं स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बात करना चाहूंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में पदभार संभालने के बाद से ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना (AMRUT) और एसएएससीआई (SASCI) सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिल्ली को लगातार सहयोग दिया है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे खुशी है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक दिल्ली को 1,200 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इन कूड़े के पहाड़ों को हटाने का जो काम चल रहा है, उसमें प्रधानमंत्री की अहम भूमिका रही है। इसी तरह, हमें अमृत योजना (AMRUT) के तहत भी लगभग 830 करोड़ रुपये मिले हैं।