Delhi Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने राजीव कुमार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग को दिल्ली में खुलेआम पैसे बट रहे है वो दिखाई नहीं दे रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजनीति कर रहा है। राजीव कुमार को रिटारमेंट के बाद नौकरी चाहिए।