23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने ‘जहर’ के दावे के बीच यमुना से पिया पानी, केजरीवाल के आरोपों पर दिया जवाब

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने ‘जहर’ के दावे के बीच यमुना से पिया पानी, केजरीवाल के आरोपों पर दिया जवाब

Yamuna water: सीएम नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि यमुना का पानी जांच के लिए भेजा गया था और उसमें कोई जहर नहीं पाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 29 Jan 2025, 6:51 PM IST

Nayab singh Saini

Nayab singh Saini

Delhi Election 2025: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना से पानी पिया। दरअसल, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) पर आरोप लगाया था कि हरियाणा ने दिल्ली में जलापूर्ति बाधित करने के लिए यमुना (Yamuna) के पानी में जहर मिला दिया है। नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यमुना नदी प्रदूषण के संबंध में बीजेपी के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है और इसका मकसद जनता के मन में भय पैदा करना है। आज मैं यमुना नदी के तट पर आया हूं और यमुना के पानी को पिया है।

केजरीवाल ‘झूठ’ बोलते हैं

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि यमुना का पानी जांच के लिए भेजा गया था और उसमें कोई जहर नहीं पाया गया।

पीएम मोदी ने केजरीवाल के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने आज बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल की ओर से हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते है। ये सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि भारतियों का अपमान है। हमारे संस्कारों और चरित्र का अपमान है। ये वो देश है जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बाते करने वालों को दिल्ली की जनता इस बार जरूर सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें-Delhi Election 2025: मंच पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पीएम मोदी ने तीन बार छुए पैर, जानें क्या है मामला

केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराएगी हरियाणा सरकार

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके 'यमुना में जहर' संबंधी बयान को लेकर मामला दर्ज कराएगी। उन्होंने इसे लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दिया गया गैरजिम्मेदाराना बयान बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली और हरियाणा के लोगों में दहशत फैलाने वाला गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। हरियाणा सरकार उनके खिलाफ सोनीपत में सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराने जा रही है। प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो…