1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली चुनाव: राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को यमुना का पानी पीने की दी चुनौती, जानें और क्या कहा

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी दोनों 24 घंटे झूठे वादे करते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jan 29, 2025

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Delhi Election 2025: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वे यमुना का पानी पीकर दिखाएं।

राहुल ने केजरीवाल पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी में नहाएंगे और यमुना नदी का पानी पिएंगे। 5 साल हो गए हैं और आज तक अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी का पानी नहीं पिया है। आपको गंदा पानी पीना पड़ता है लेकिन केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। करोड़ों रुपये के घर में रहते हैं। वह साफ पानी पीते हैं और आपको झूठे बयान देते हैं।

राहुल गांधी ने केजरीवाल को दी चुनौती

कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और उसका पानी पिएंगे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह आज जाकर यमुना नदी का पानी पिएं। कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के बीच यही अंतर है कि केजरीवाल हमेशा झूठे वादे करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली की जनता जान गई है कि केजरीवाल अपने वादे पूरे नहीं करते।

केजरीवाल और मोदी झूठे वादे करते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रोजगार, विकास और प्रगति की बात करती है। शीला दीक्षित के समय दिल्ली में सड़कें बनी, विकास हुआ क्योंकि हम झूठे वादे नहीं करते। लेकिन अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी दोनों 24 घंटे झूठे वादे करते हैं।

आरक्षण, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है केजरीवाल

राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा अरविंद केजरीवाल यह साफ-साफ क्यों नहीं कहते कि वह दिल्ली में जाति जनगणना करवाएंगे और आरक्षण को 50 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ाएंगे? उन्होंने आगे कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि केजरीवाल जी ऐसा नहीं कहेंगे, क्योंकि वो भी मोदी जी की तरह आरक्षण, गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें-Delhi Election 2025: मंच पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पीएम मोदी ने तीन बार छुए पैर, जानें क्या है मामला

Story Loader