23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ गला नहीं घोंटा, नाक की हड्डी टूटी, शरीर पर मिले संघर्ष के निशान: पोस्टमार्टम में खौफनाक खुलासा

IRS Officer Daughter Murder: दिल्ली के एम्स में किए गए प्रारंभिक पोस्टमार्टम में पता चला है कि आईआरएस अधिकारी की बेटी के चेहरे और हाथों पर कई चोट के निशान थे, जो उसकी मृत्यु से पहले शारीरिक संघर्ष के संकेत है।

2 min read
Google source verification
Kailash Hills Rape Murder Case

Kailash Hills Rape Murder Case

AIIMS Post Mortem Report Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली के एम्स में किए गए प्रारंभिक पोस्टमार्टम में पता चला है कि आईआरएस अधिकारी की बेटी के चेहरे और हाथों पर कई चोट के निशान थे, जो उसकी मृत्यु से पहले शारीरिक संघर्ष के संकेत है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है।

हाथों और चेहरे में आई थी कई चोटें

दिल्ली एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के अनुसार, पोस्टमार्टम उनके नेतृत्व में पांच डॉक्टरों के एक मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि यह गला घोंटकर हत्या का मामला है और शरीर पर विशेष रूप से हाथों और चेहरे पर कई चोटें थीं। नाक की हड्डी में फ्रैक्चर मिला। गर्दन की जांच के दौरान अंदरूनी मांसपेशियों में खून जमा हुआ पाया गया और थायरॉयड कार्टिलेज के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर मिला। चोटों से पता चलता है कि मृत्यु से पहले शारीरिक संघर्ष हुआ था। दिल्ली पुलिस को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी जा रही है।

डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि शव पर गंभीर चोटें भी आई थीं, जो उसकी मृत्यु का कारण बनीं। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न से संबंधित जानकारी अभी प्राप्त होनी बाकी है और आगे की जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

गला घोंटने के अलावा किया गया था शारीरिक हमला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट हिंसक अपराध की और इशारा करता है। एक सूत्र ने बताया कि गला घोंटने से जानबूझकर हत्या का सकेत मिलता है और शरीर पर लगी चोटों से पता चलता है कि गला घोंटने के अलावा पीड़िता पर शारीरिक हमला भी किया गया था।

दरिंदे ने अंगूठा लगवाकर लॉकर खुलवाने की कोशिश की

आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि लड़की पर हमला किया और उसकी हत्या की। हत्या के बाद उसके शव को घर की पहली मंजिल से सीढ़ियों से नीचे घसीटा ताकि नकदी से भरे लॉकर को खोलने के लिए उसके अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर सके। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि उसने पीड़िता से लॉकर खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। जब उसने उसे जबरदस्ती खोलने की कोशिश की, तो उसने विरोध किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस समय आरोपी ने एक भारी वस्तु से हमला किया। इसके बाद वह जमीन पर गिर गई।

पुलिस ने बताया कि आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ बुधवार सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित उसके घर में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और मोबाइल फोन चार्जर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को इस वारदात के पीछे एक घरेलू सहायक के होने का अंदेशा जताया है। आरोप है कि उसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।