23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सिर्फ एक बिहारी बाबू नहीं, मैं एक बंगाली बाबू हूं’: वोट डालने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा क्यों कहा

TMC MP Shatrughan Sinha Statement: शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी पहचान और प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि मैं सिर्फ बिहारी बाबू नहीं हूं, मैं एक बंगाली बाबू हूं और मैं वास्तव में एक हिंदुस्तानी बाबू हूं।

2 min read
Google source verification
Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। पहले चरण में 16 जिलों के 152 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं के उच्च उत्साह को दर्शाता है। दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत काफी ज़्यादा रहा और 62.18 प्रतिशत दर्ज किया गया। तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपना वोट डाला। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक बिहारी बाबू नहीं, एक बंगाली बाबू हूं।

सिन्हा ने आसनसोल में पहली बार डाला वोट

टीएससी सांसद सिन्हा ने मतदार केंद्र के बाहर कहा कि मैं अपना वोट डालने जा रहा हूं। बंगाल में पहली बार आसनसोल में मैं इन लोगों के साथ मतदान करने जा रहा हूं। मैं अपने अधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं और एक मतदाता के रूप में अपना कर्तव्य पूरा करने जा रहा हूं।

'मैं सिर्फ बिहारी बाबू नहीं हूं, मैं एक बंगाली बाबू हूं'

शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी पहचान और प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि मैं सिर्फ बिहारी बाबू नहीं हूं, मैं एक बंगाली बाबू हूं और मैं वास्तव में एक हिंदुस्तानी बाबू हूं। मतदान एक राष्ट्रीय कर्तव्य है, और मैंने इसे हमेशा पूरा किया है और आगे भी करता रहूंगा।

वोटिंग के दौरान मिलीं 635 शिकायतें

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा रहा और 62.18 प्रतिशत दर्ज किया गया। चुनाव आयोग को सुबह 11 बजे तक मतदान से संबंधित कुल 635 शिकायतें मिलीं, इनमें से 260 शिकायतें मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में भौतिक रूप से प्रस्तुत की गईं, जबकि 375 सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की गईं।

इन जिलों में हो रहा मतदान

इस चरण में चुनाव होने वाले जिलों में कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और उत्तर बंगाल में मालदा, साथ ही दक्षिण बंगाल में मुर्शिदाबाद, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। आपको बता दें कि बाकी 142 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।