22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘कृपया अब और खाना न भेजें’ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में उमड़ा जनसमर्थन, जानें CJP ने क्यों की यह अपील

Delhi CJP protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। सीजेपी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। हालांकि, इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान आयोजकों के सामने एक चुनौती खड़ी हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 22, 2026

Delhi CJP protest

Delhi CJP protest। Photo ANI

Delhi Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। सीजेपी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। हालांकि, इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान आयोजकों के सामने एक चुनौती खड़ी हो गई। प्रदर्शनकारियों के लिए देश के कोने-कोने से इतना खाना पहुंच गया कि उसे रखने और बांटने की जगह तक कम पड़ गई। आखिरकार आयोजकों को सोशल मीडिया के जरिए समर्थकों से और खाना न भेजने की अपील करनी पड़ी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फूड डिलीवरी बॉयज लगातार ऑनलाइन ऑर्डर किए गए खाने के पैकेट लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे थे। यह खाना उन अनजान लोगों द्वारा भेजा जा रहा था, जो खुद प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके, लेकिन इस आंदोलन को अपना समर्थन देना चाहते हैं। वहीं, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घरों का बना खाना, नाश्ता और चाय लेकर पहुंचे।

करनी पड़ी अपील

जैसे-जैसे समय बीतता गया, खाने की आवक इतनी बढ़ गई कि वालंटियर्स के लिए उसे संभालना और वितरित करना मुश्किल हो गया। मंगलवार रात करीब 10 बजे तक जरूरत से कहीं ज्यादा खाना एकत्र हो गया। इसके बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने रात 10:55 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'भारत कितना खूबसूरत देश है और यहां के लोग कितने प्यारे हैं! हमारे लिए खाना भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हम आपके इस समर्थन से अभिभूत हैं, लेकिन आज के लिए हमारे पास जरूरत से बहुत ज्यादा भोजन आ चुका है कृपया अब और खाना न भेजें!'

क्या है यह आंदोलन?

यह आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। संगठन ने नीट पेपर लीक की जवाबदेही तय करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का आह्वान किया था। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर समाज सुधारक व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद इस आंदोलन को देशभर में व्यापक जनसमर्थन मिलने लगा।

सभी राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील

वहीं, सीजेपी प्रवक्ता रांका ने सभी राजनीतिक दलों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो, यहां तक कि भाजपा के लोग भी अगर इस आंदोलन का समर्थन करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। यह एक बड़ा जनआंदोलन है और इसकी मांगें पूरी तरह जायज हैं।