तीन मंजिला इमारत में क्या-क्या?
जिस तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगी उसमें पहली मंजिल यानी फर्स्ट फ्लोर पर एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थी। जबकि दूसरी मंजिल पर एक वेयर हाउस था और तीसरे माले पर लैब थी।
किस माले पर हुई सबसे ज्यादा मौत?
मिली जानकारी के मुताबिक तीन मंजिलों में सबसे ज्यादा मौत दूसरे माले पर बताई जा रही है। दरअसल, इसी दूसरी मंजिल पर मोटिवेशनल स्पीच भी चल रही थी। इसी स्पीच के कार्यक्रम में अमरनाथ गोयल भी शामिल थे।
इसी इमारत की छत पर एक बिल्डिंग के मालिक ने अपना एक छोटा-सा फ्लैट भी बनाकर रखा था।