7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi-NCR Weather: तेज आंधी-तूफान के साथ दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में सुबह तेज हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 10, 2025

दिल्ली में गुरुवार को चली धूल भरी आंधी

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी चली वहीं कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश भी हुई। हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं पर मौसमी उतार चढ़ाव के बीच फिलहाल अगले सप्ताह भर लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। 

आंधी के कारण आसमान में छाई धुंध

शहर में शाम को धूल भरी तेज़ आंधी चली, जिससे आसमान में धुंध छा गई और दिल्ली और नोएडा में दृश्यता कम हो गई, इससे ठीक पहले अपेक्षित गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।

विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में सुबह तेज हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

243 दर्ज किया गया एक्यूआई

वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। गुरुवार की सुबह 10 बजे 243 एक्यूआई दर्ज किया गया। बता दें कि इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश हो सकती है। जिससे तापमान घटकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में और गिरावट हो सकती है। 

बिहार में हुई बारिश

बिहार के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। इस दौरान मेघगर्जन और तेज हवा चली। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार तक बिहार में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है।

यूपी के 25 शहरों में हुई बारिश

गुरुवार को यूपी के करीब 25 शहरों में तेज बारिश हुई। इसके अलावा पीलीभीत, बहराइच और लखीमपुर खीरी में ओले भी गिरे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों की हजारों बीघा फसल भी खराब हो गई। इसके अलावा बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। 

रांची और हजारीबाग में बारिश के साथ गिरे ओले

झारखंड के रांची और हजारीबाग में गुरुवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। विभाग ने जामताड़ा, धनबाद, देवघर और दुमका में ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Orange Alert: 12-13 अप्रैल को भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट! बिजली गिरने की चेतावनी