
देश की राजधानी दिल्ली में सितंबर के पहले हफ्ते में G-20 समिट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन सहित 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। उनके सुरक्षा के साथ ही दिल्ली में रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने आज ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक दिल्ली की कई सड़कें तीन दिन के लिए आम आदमी के लिए बंद रहेंगी।
दिल्ली में नहीं चलेंगी DTC की बसें
शुक्रवार को स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली का इलाका पूरी तरह से प्रतिबंधित जोन में होगा। 7 और 8 सितंबर की रात से दिल्ली में प्रतिबंध लागू हो जाएगा।
प्रतिबंध के दौरान दिल्ली, डीटीसी, निजी वाहनों की आवाजाही सहित यातायात के अन्य साधनों पर भी व्यवस्था बनाए रखने के हिसाब से प्रतिबंधित होंगे। यह नियम 10 सितंबर की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। इसी के साथ उन्होंने लोगों को कहीं जाने के लिए मेट्रो लेने की सलाह दी है।
ये है एडवाइजरी
शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस एक हेल्पडेस्क बनाएगी जिस पर उपलब्ध यातायात साधनों की जानकारी होगी और पास के मेडिकल सुविधा की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
इस दौरान एंबुलेंस के आने-जाने और आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी।
नई दिल्ली इलाके में किसी भी तरह की बस के चलने पर मनाही होगी। हालांकि लोग मेट्रो का इस्तेमाल पूरी तरह से कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी मेट्रो इस्तेमाल करने की ही सलाह दी है।
जो लोग लुटियंस दिल्ली इलाके में रहते हैं या वो पर्यटक जो इलाकों के होटलों में रुके हैं उन्हें टैक्सी या ऑटो रिक्शा से आने-जाने की इजाजत होगी।
दिल्ली एयरपोर्ट से लुटियंस दिल्ली इलाके में आने वाले लोगों को आईडी कार्ड के प्रॉपर वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि इंटरस्टेट बसें दिल्ली में प्रवेश तो कर सकेंगी लेकिन इंटर-स्टेट बस टर्मिनल पर रुक नहीं सकेंगी।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के बाद कौन? जनता ने बताई पसंद, जानिए सबसे अधिक किसे मिला वोट
Published on:
25 Aug 2023, 4:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.