Delhi Politics: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आम पार्टी ने अपने कार्यकाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाइट देना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के अलावा क्या किया है? जनता ने दिखा दिया कि जब जनता चाहती है तो सर पर भी बिठाती है और जनता के दिल से उतर जाओ तो सड़क पर भी ला देती है। धरने की पार्टी फिर से धरने पर जा बैठी है।