CAG Report: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने कैग की रिपोर्ट के बाद कैंसिल की गई नई शराब नीति का बचाव किया। आतिशी ने कहा कि ऑडिट दस्तावेज़ ने पुरानी शराब नीति के तहत भ्रष्टाचार को उजागर किया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोगों को नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से शराब लाई जा रही थी। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि CAG रिपोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के काले कारनामों का भंडाफोड़ किया है।