21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid-19 Update: दिल्ली में आज आए कोरोना के 4,291 नए मामले, 9.56% हुआ पॉजिटिविटी रेट

Covid-19 Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,291 नए मामले सामने आए हैं और 34 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ दिल्ली सरकार ने कोरोना पाबंदियों में भी ढील दी है, लेकिन अभी स्कूल को लेकर दिल्ली सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Corona Update

Chhattisgarh Corona Update: स्टेशन में शुरू नहीं हुई RT-PCR जांच, यात्री बेधड़क आ-जा रहे

Covid-19 Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो यहां, कोरोना के 4291 नए मामले सामने आए हैं और 34 मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि अब संक्रमण दर दस फीसदी के भी नीचे चला गया है। दिल्ली में संक्रमण दर अब 9.56% पर पहुंच गया है।


कल दिल्ली में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे, ऐसे में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। टेस्टिंग में भी गिरावट का सिलसिला कई दिनों से जारी है। गुरुवार को 44903 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। अभी इस समय 15420 कोरोना बेड में से 13392 खाली बताए जा रहे हैं। ऐसे में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा गया है।

यह भी पढ़ें-केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी कहा, कोविड को लेकर उठाएं सभी जरूरी कदम


अब दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए राजधानी को कई पाबंदियों से भी मुक्त कर दिया गया है। वीकेंड कर्फ्यू हट चुका है और पचास फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत भी दे दी गई है। इसके अलावा राजधानी के दुकानदारों को भी बड़ी राहत दे दी गई है। दिल्ली में बाजारों को पहले ऑड-ईवन से खोलने की इजाजत थी। इसे अब हटा लिया गया है। अब हर दिन सभी दुकानें खुल सकेंगी।


लेकिन अभी स्कूल को लेकर दिल्ली सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में स्कूल अभी भी बंद ही रहने वाले हैं। पहले कहा गया था कि कम होते मामलों के बीच स्कूल भी खोल दिए जाएंगे। लेकिन इस मुद्दे पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Covid-19 Guidelines: गुरुग्राम वासियों को भी मिली कोरोना पाबंदियों में ढील, अब शाम 7 बजे तक खुलेंगे मॉल और बाजार, जानिए नई गाइडलाइन