
फाइल फोटो
Delhi Corona cases: दिल्ली में कोरोना के मामलों में मंगलवार को जबरदस्त छलांग देखने को मिली। यहाँ पिछले 24 घंटे में 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के कारण एक मरीज की मौत भी हो गई। हालांकि, संक्रमण दर में कमी आई है और ये 6.42 फीसदी से घटकर 4.62 फीसदी हो गया है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1204 नए मामले दर्ज किये गए हैं जिससे यहाँ कुल मामलों की संख्या 4508 हो गई है। 863 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं, एक मरीज की मौत हो गई है। संक्रमण दर 4.64% रहा।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को 1,011 नए मामले सामने आए था और एक मरीज की मौत हुई थी। जबकि संक्रमण दर बढ़कर 6.42 फीसदी पहुँच गया था। दिल्ली में रेज़िडेन्शल वेलफेयर एसोसिएशन कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सोशल मीडिया के जरिए आम जनता को एड्वाइज़री भी जारी कर रहे हैं।
दिल्ली विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे यह भी सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि सभी निवासियों और कर्मचारियों का वैक्सीनेशन पूरा हो और बूस्टर शॉट जिन्हें दी जा सकती है उन्हें दी जाए।
बता दें कि देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी कल विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि 27 अप्रैल को 12 बजे दिन में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ विमर्श करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना पर नियंत्रण के लिए कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े - दिखने लगा चौथी लहर का खौफ: 28 दिन बाद एक दिन में लगे पांच हजार से ज्यादा डोज
Updated on:
26 Apr 2022, 10:24 PM IST
Published on:
26 Apr 2022, 10:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.