
टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट(फोटो-X/@vani_mehrotra)
Tikri Kalan CNG Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को CNG पंप पर गैस भरने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब एक रीफिलिंग ट्रक के जरिए CNG भरी जा रही थी। धमाके के बाद पंप पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, टिकरी कलां स्थित CNG पंप पर एक रीफिलिंग ट्रक से गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को लेकर डिटेल मेडिकल जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल के आसपास का इलाका सुरक्षित किया गया और CNG पंप पर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।
पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ब्लास्ट गैस लीकेज के कारण हुआ या रीफिलिंग सिस्टम में किसी तकनीकी खराबी की वजह से। अधिकारियों की ओर से CNG पंप के उपकरणों और रीफिलिंग ट्रक की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
हादसे के बाद CNG पंप की सुरक्षा व्यवस्था और गैस रीफिलिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन घायलों को उपचार उपलब्ध और घटनास्थल को पूरी तरह सुरक्षित करने में लगी है। हादसे से जुड़े अन्य डिटेल जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।
Updated on:
19 Aug 2026 05:39 pm
Published on:
19 Aug 2026 05:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
