
Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) इस बार दिल्ली में कथा सुनाने आ रहे हैं। उनकी कथा का आयोजन पूर्वी दिल्ली में IP एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड में किया जा रहा है। 6 जुलाई से 8 जुलाई तक चलने वाली हनुमान कथा में भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आईपी एक्सटेंशन के साथ ही इससे सटे हुए इलाकों में ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। जिसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी की है।
कथा से पहले निकाली जाएगी कलश यात्रा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कई कार्यक्रम चलेंगे और दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर हर तरह की जानकारी दी है जिससे कथा में शामिल होने वाले और उसके आसपास से गुजरने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुरू होने से पहले आज शाम आईपी एक्सटेंशन एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसको लेकर रूट डायवर्ट किया गया है।
इन रास्तों पर किया गया रूट डायवर्जन
बता दें कि कलश यात्रा रात 8 बजे तक उत्सव ग्राउंड पहुंचेगी। इस दौरान वह मधु विहार थाना, मंडावली मेन रोड, शिवालिक अपार्टमेंट, रोड नंबर 57-ए और विक्टर पब्लिक स्कूल से होकर उत्सव ग्राउंड पहुंचेगी। इस बीच नरवाना रोड पर मदर डेयरी से लेकर रोड नंबर 57 A तक और रोड नंबर 57 A पर मैक्स हॉस्पिटल से लेकर एनएच-24 तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से शाम के वक्त कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो सकती है।
इसके अलावा 6 से 8 जुलाई के बीच सड़क संख्या 57ए पर हसनपुर टी-पाइंट तक, सीबीएसई भवन के सामने गाजीपुर नाले पर रोड नंबर 56 के कट और सीबीएसई भवन के पास रोड नंबर 57 वाले कट पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालको से रोड नंबर 57 पर टेल्को टी पाइंट के माध्यम से और एनएच 24 पर गाजीपुर गोल चक्कर से वैकल्पिक रूट लेने की सलाह दी गई है।
स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया
जाहिर है कि जिस ग्राउंड पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा होनी है, उसके आसपास कुछ बड़े स्कूल हैं। ऐसे में कथा के चलते उन स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। जबकि आसपास मौजूद ऑफिस में भी कम लोग आएंगे। मैक्स हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें रोड नंबर 57-ए के बजाय आसपास के दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ेगा।
गाडियों की पार्किंग को लेकर खास व्यवस्था
कथा में आने वाले लोगों की गाडियों की पार्किंग को लेकर भी खास व्यवस्था की गई है। इस दौरान गाजीपुर फूल मंडी रोड पर 100 से अधिक बसों और 300 कारों की पार्किंग, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में महिंद्रा शो रूम के सामने 400 कारों की पार्किंग, नरवाना रोड पर ट्रिनिटी स्कूल के पास 150 कारों की, डीसीपी ईस्ट के दफ्तर के पास एमसीडी की पार्किंग में 50 कारों की और मंडावली मेट्रो स्टेशन पार्किंग में 400 कारों की पार्किंग का इंतजाम किया गया है।
यह भी पढ़े - 1901 के बाद जून का महीना इस साल रहा सबसे गर्म, बिहार-यूपी में चली गंभीर लू
यह भी पढ़े - मणिपुर में फिर बेकाबू हुई हिंसा: अब IRB कैंप पर भीड़ ने किया अटैक, फायरिंग में एक की मौत
Updated on:
05 Jul 2023 02:55 pm
Published on:
05 Jul 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
