30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में लगातार गिर रहा तापमान,रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, जानें IMD अपडेट

Delhi weather news: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा, वहीं रविवार की बात करें तो, आज सबसे कम तापमान 8.3 दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 10 Dec 2023, 4:13 PM IST

Delhi weather

Delhi weather news

दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, रविवार यानी 10 दिसंबर इस सीजन का सबसे ठंडा यानी सबसे कम तापमान वाला दिन रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि शनिवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वायु गुणवक्ता बेहद खराब

बता दें कि राजधानी में पॉल्यूशन लेवल बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है। कड़कड़डूमा में वायु गुणवक्ता 441, आईटीआई जहांगीरपुरी में 416 और बवाना में 385 रिकॉर्ड किया गया है जबकि नई दिल्ली में वर्तमान PM2.5 सांद्रता WHO द्वारा 24 घंटे वायु गुणवत्ता दिशानिर्देश मान द्वारा दी गई अनुशंसित सीमा से 11.9 गुना ज्यादा है।