scriptDimple Yadav demanded caste census on Women Reservation bill | महिला आरक्षण बिल के बहाने डिंपल यादव ने की जातिगत जनगणना की मांग, जानिए दूसरी महिला सांसदों ने क्या कहा? | Patrika News

महिला आरक्षण बिल के बहाने डिंपल यादव ने की जातिगत जनगणना की मांग, जानिए दूसरी महिला सांसदों ने क्या कहा?

Published: Sep 20, 2023 03:36:17 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

Women Reservation Bill: 20 सितंबर को महिला आरक्षण बिल पर संसद में जमकर बहस हो रही है। बहस के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर देश की लगभग सभी महिला सांसदों ने अपनी बात रखी।

 

 Dimple Yadav demanded caste census on Women Reservation bill


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने विधायिका में महिला आरक्षण बिल लाकर बड़ा दांव चला है। 19 सितंबर को लोकसभा में बिल पेश होने के बाद आज यानी 20 सितंबर को इस मुद्दे पर संसद में जमकर बहस हो रही है। एक तरफ जहां बहस के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर देश की लगभग सभी महिला सांसदों ने अपनी बात रखी।

वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने महिला आरक्षण के बहाने देश में जातीगत जनगणना कराने की मांग की। साथ ही महिला आरक्षण बिल को आगामी चुनाव में लागू करने की मांग की।

बिल आगामी चुनाव में लागू होगा या नहीं?

20 सितंबर को बहस के दौरान समाजवादी पार्टी की लोकसभा में एक मात्र महिला सांसद डिंपल यादव ने बहस के दौरान सपा की हमेशा से मांग रही है कि पिछड़ा वर्ग महिला, अल्पसंख्यक महिला को नारी शक्ति वंदन अधिनियम में शामिल किया जाए और इसमें उनको आरक्षण दिया जाए।

लोकसभा और विधानसभा में यह महिला आरक्षण बिल तो लागू होगा लेकिन हम पूछना चाह रहे हैं कि राज्यसभा और विधान परिषद में लागू होगा कि नहीं? आने वाले चुनाव में यह लागू हो पाएगा कि नहीं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.