
डीके शिवकुमार(फोटो-ANI)
DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को एक अहम अध्याय जुड़ गया, जब कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राजधानी बेंगलुरु में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने हाथ में संविधान की कॉपी लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। शिवकुमार के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।
नई सरकार के गठन के साथ मंत्रिपरिषद का भी विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 12 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। इन नए चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी शामिल है। इससे पहले सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मई 2023 से लेकर मई 2026 तक राज्य का नेतृत्व किया।
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के अलावा जिन नेताओं ने शपथ ली है उसमें, के. एच मुनियप्पा, केजी जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जखोली, कृष्ण बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यूटी खेदार, ईश्वर खांद्रे, यतीन्द सिद्धारमैया, बैराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल के नाम शामिल हैं।
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले एक भावुक तस्वीर सामने आई। शपथ ग्रहण के लिए लोक भवन जाने से पहले डीके शिवकुमार ने अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। डीके शिवकुमार तीन सालों तक कर्नाटक में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। अब उन्होंने सीएम पद की शपथ ले ली है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार को सोनिया गांधी ने शुभकामना संदेश दिया। अपने मैसेज में सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन करके कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कर्नाटक का बढ़िया नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आप नई जिम्मेदारी को बढ़िया से निभाएं। अंत में उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।
Updated on:
03 Jun 2026 05:26 pm
Published on:
03 Jun 2026 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
