30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tamil Nadu News: एक बार फिर DMK के अध्यक्ष चुने गए CM स्टालिन, आम परिषद की बैठक में हुआ फैसला

तमिलनाडु के चेन्नई में पार्टी की आम परिषद की बैठक में एमके स्टालिन दूसरी बार डीएमके के अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी नेता दुरई मुरुगन महासचिव और टीआर बालू कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं कनिमोझी करुणानिधि को उप महासचिव चुना गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 9 Oct 2022, 11:45 AM IST

DMK General Council Meeting: Tamil Nadu CM MK Stalin Elected Party President For Second Time

DMK General Council Meeting: Tamil Nadu CM MK Stalin Elected Party President For Second Time

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रविवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) की आम परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को एक बार फिर से DMK पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। एमके स्टालिन को रविवार को यहां हुई पार्टी की आम परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवगठित आम परिषद की बैठक में स्टालिन को पार्टी के शीर्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, इसके अलावा द्रमुक की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता दुरई मुरुगन को पार्टी महासचिव व टीआर बालू को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं कनिमोझी करुणानिधि को उप महासचिव चुना गया है।

बता दें, स्टालिन यहां पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम पहुंचे थे और पार्टी के अहम पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। पार्टी के महासचिव सहित कई वरिष्ठ नेताओं और राज्य के मंत्री दुरईमुरुगन, कोषाध्यक्ष टी आर बालू, सांसद कनिमोई और ए राजा के अलावा द्रमुक युवा शाखा के सचिव और विधायक उदयनिधि स्टालिन सहित कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री के नामांकन पत्र दाखिल करने के समय मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में फूड पॉइजनिंग से 3 बच्चों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग