RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 20 सालों से और केंद्र में 11 वर्षों से बीजेपी-एनडीए सरकार है। अगर कोई विदेशी नागरिक हमारी सीमा में घुसा है तो उसके दोषी प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। क्योंकि देश-प्रदेश की सुरक्षा की ज़िम्मेवारी इन्हीं की है। क्या इन्हीं विदेशियों के बल पर मोदी जी बिहार की 40 में से 39, 40 में से 33 लोकसभा सीटें जीतते रहे है। क्या इन्हीं विदेशियों के दम पर नीतीश-भाजपा बिहार में 20 वर्षों से कुंडली मारे बैठे है?