Bihar Politics: बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, बिहार में चिराग पासवान की पार्टी एनडीए का घटक दल है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने ही गठबंधन की सरकार पर सवाल उठाया है। अब कयास लगाए जा रहे है कि एनडीए में क्या सब कुछ ठीक है! क्योंकि इससे पहले भी चिराग पासवान कह चुके हैं कि वे बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।