3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रग तस्करी नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों में 30 ठिकानों पर छापेमारी, हवाला और क्रिप्टो कनेक्शन की भी जांच

ED ने ड्रग तस्करी से जुड़े PMLA मामलों में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के 30 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में मेथामफेटामाइन, MDMA, गांजा, हवाला और अवैध संपत्तियों के कनेक्शन सामने आए हैं।
2 min read
Google source verification
ED Raid

ED(File Photo)

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में एक साथ 30 ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी की यह कार्रवाई आठ अलग-अलग मामलों में दर्ज PMLA जांच का हिस्सा है। ये मामले 2022 से स्थानीय पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से दर्ज किए गए थे। ED अधिकारियों के मुताबिक, जांच का फोकस सिर्फ ड्रग्स की बरामदगी तक सीमित नहीं है। एजेंसी तस्करी से होने वाली कमाई, उसे इधर-उधर भेजने के तरीकों और उससे खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाकर ड्रग नेटवर्क की वित्तीय रीढ़ तोड़ने की कोशिश कर रही है।

तमिलनाडु में मेथामफेटामाइन तस्करी के कई मामले


तमिलनाडु में ED की जांच कई मामलों पर आधारित है। एक मामले में NCB ने 11 जून 2024 को रामनाथपुरम के एक शरणार्थी शिविर में रह रहे श्रीलंकाई नागरिक एन अजनथन और के मधुसूदन को 1.47 किलोग्राम मेथामफेटामाइन के साथ पकड़ा था। ED के मुताबिक, इस नेटवर्क में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। इनमें मेथामफेटामाइन की खरीद या उसके लिए पैसे की व्यवस्था, ड्रग्स की आवाजाही, श्रीलंका तक पहुंचाने की तैयारी और हवाला चैनलों के जरिए भुगतान व रकम का निपटारा शामिल था। एक अन्य मामले में NCB ने 24 जुलाई 2024 को चेन्नई में बायसुल रहमान को 5.970 किलोग्राम मेथामफेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया था। एजेंसी को शक है कि ड्रग्स को आगे श्रीलंका भेजा जाना था। इस जांच में सैयद इब्राहिम का नाम भी सामने आया है, जो कथित तौर पर चेन्नई आया था। दिसंबर 2023 में NCB ने चेन्नई में श्रीलंकाई नागरिक एस उदया कुमार को भी दो किलोग्राम मेथामफेटामाइन के साथ पकड़ा था।

कर्नाटक में हैश ऑयल मामले से जुड़ी जांच


कर्नाटक में ED की कार्रवाई जुलाई 2022 में एक किलोग्राम हैशिश ऑयल के साथ पकड़े गए मृत्युञ्जय उर्फ जयन्ना से जुड़े मामले पर आधारित है। तेलंगाना में ED की जांच कलापति नितु बाई और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज तीन FIR पर आधारित है।

ED के अनुसार, नितु बाई और उसके करीबी परिवार से जुड़े लोगों का एक संगठित नेटवर्क था। आरोप है कि यह समूह ओडिशा, अराकू और हैदराबाद के धूलपेट से कम कीमत पर गांजा खरीदता था। इसके बाद गांजा को उनके घरों में रखा जाता, छोटे पैकेट में दोबारा पैक किया जाता और नानकरामगुड़ा तथा आसपास के इलाकों में काफी अधिक कीमत पर बेचा जाता था। एक ED अधिकारी के मुताबिक, यह गतिविधि करीब छह साल से चल रही थी। एजेंसी ने इसी अवधि के दौरान नितु बाई द्वारा खरीदी गई अचल संपत्तियों का भी पता लगाया है।

केरल में MDMA मामले की भी जांच


केरल में ED की कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों से जुड़ी है। पहला मामला आयुष विनोद के खिलाफ है, जिसे केरल पुलिस ने ड्रग्स के साथ पकड़ा था। दूसरे मामले में मस्कट से आए आरोपी लिगीश को 949.26 ग्राम MDMA के साथ पकड़ा गया था। ED इस मामले में भी कथित ड्रग कमाई और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग