12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक सड़क हादसा : वैन और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 7 गंभीर

ओडिशा में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि सात बुरी तरह से घायल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
,

,

Odisha Road Accident: ओडिशा में शुक्रवार आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्योंझर जिले में एनएच-20 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार तड़के ओडिशा के क्योंझर जिले में वैन एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।


मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे लोग

यह दुर्घटना घाटगांव इलाके में बालीजोडी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर उस समय हुई जब वाहन में सवार लोग एक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दो परिवार के सदस्‍य मां तारिणी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। यह हादसा तारिणी मंदिर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर सफाईकर्मी से कराई डिलिवरी, काट दी गलत नस, नवजात की मौत

आठ लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

इस दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में से पांच लोगों का इलाज क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य की हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- एम्स में सीट के लिए दी 30 लाख रिश्वत, वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में डाली याचिका, कोर्ट ने कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें- एक ही परिवार के चार लोगों ने किया सुसाइड, इस बात से थे काफी परेशान!