
Emergency Landing at Rajkot Airport, photo- ANI
Emergency Landing at Rajkot Airport: दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने पर गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि विमान में धुआं दिखाई देने पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया।
राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा ने बताया कि दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखाई देने की सूचना एयरपोर्ट को मिली। जिसकमे बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। विमान की सुरक्षित रूप से लैंडिंग हुई है। विमान में सवार सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं।
राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखा गया था। इंडिगो की इस फ्लाइट का नंबर IGO1452 है, जो A321 टाइप फ्लाइट है। राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी लैंडिंग क बाद सुरक्षा कारणों से विमान को होल्डिंग एरिया में सुरक्षित खड़ा किया गया है। जहां विमान में आई तकनीकी खराबी की गहनता से जांच की जाएगी।
एयरपोर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सूचना के अनुसार, विमान के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं उठने की सूचना विमान के चालक दल ने दी थी। जिसके बाद राजकोर्ट एयरपोर्ट पर आपात सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए। विमान में लगे स्मॉक डिटेक्टर से कार्गो होल्ड एरिया में धुआं होने की जानकारी चालक दल को मिली थी।
विमान की लोकेशन के अनुसार राजकोट एयरपोर्ट की दूरी 45 किमी होने और सबसे नजदीक एयरपोर्ट होने पर विमान को राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय लिया गया।
यात्रियों में फैली घबराहट
विमान के कार्गों होल्ड एरिया में धुआं उठने के बाद विमान के चालक दल ने राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना दी। विमान में अनांसमेंट सुनने के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि क्रू सदस्यों ने यात्रियों की हिम्मत बढ़ाई और उन्हे शांत रहने के लिए कहा। जिसके बाद विमान में सवार यात्री शांत हुए। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Updated on:
27 Jul 2026 05:30 pm
Published on:
27 Jul 2026 04:48 pm
