Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया। सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग कह रहे है कि अभिषेक बनर्जी बीजेपी में जाएंगे, वे अफवाह फैला रहे हैं। मैं बेईमान नहीं हूं। भले ही मेरा गला काट दें मैं अपनी कटी हुई सांस की नली से ममता बनर्जी जिंदाबाद का नारा लगाता रहूंगा।