30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आधी रात को प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री को फोन कर पूछा था, ‘जागे हो? टीवी देख रहे हो…’ देखिए वीडियो, जानिए पूरा मामला

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने 'मोदी @20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' बुक पर चर्चा को लेकर न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में पीएम की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की और उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा की पीएम मोदी खुद बदलाव का एक परिणाम हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 23 Sep 2022, 1:01 PM IST

External Affairs minister S Jaishankar in New York praised the leadership skills of Prime Minister Narendra Modi

External Affairs minister S Jaishankar in New York praised the leadership skills of Prime Minister Narendra Modi

न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उस वक्त को याद करते हुए प्रधानमंत्री को लेकर एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया जब अफगानिस्‍तान से भारतीयों का रेस्‍क्‍यू मिशन चल रहा था। अगस्त 2021 में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्ज़ा किया तो भारत ने तेजी से अपने नागरिकों को वहां से निकाला। भारत ने अफगानिस्तान ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए "ऑपरेशन देवी शक्ति" चलाया था।


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 की रात को तख़्तापलट वाले दिन, आधी रात को भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछने के लिए फोन किया था। जयशंकर ने कहा, "आधी रात हो गई थी। पीएम मोदी ने मुझे फोन किया। उनका पहला सवाल था – जागे हो? मैंने उन्हें कहा 'हां सर'। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या हो रहा हैं वहां? तो इसपर मैंने उन्हें बताया कि 'मदद रास्ते में है'। उन्होंने मुझसे कहा जब यह सब हो जाए तो मुझे कॉल करना।"


पीएम मोदी से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, "मैं उनसे मिलने से पहले से ही उन्हें बेहद पसंद करता था। प्रधानमंत्री मोदी खुद बदलाव का परिणाम है। सच ये है कि उनके जैसा कोई भारत का प्रधानमंत्री बना है। ये खुद में इस बात की तस्दीक करता है कि भारत अब कितना बदल गया है।" जयशंकर न्यूयॉर्क में ‘मोदी @20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ बुक पर चर्चा को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में हिंदू मंदिरों पर हमलों को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई नाराजगी, विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली के सामने उठाया मुद्दा