29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानों में इयरफोन, मोबाइल में वीडियो और सामने आ गया ट्रेन का इंजन, फरीदाबाद में दो की मौत

फरीदाबाद के बाटा रेलवे स्टेशन के पास दो दोस्त रेलवे पटरी पर बैठकर मोबाइल में वीडियो देख रहे थे। कानों में इयरफोन होने के कारण इंजन और लोगों की आवाज नहीं सुन सके और दोनों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Train Accident

AI Image-(ChatGpt)

Faridabad Train Accident: फरीदाबाद के बाटा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कृष्णा कॉलोनी झुग्गी बस्ती के रहने वाले दो दोस्तों की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4:30 बजे दिल्ली-आगरा रेलमार्ग की फोर्थ लाइन पर हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों युवक कानों में इयरफोन लगाए मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। इंजन का हॉर्न और आसपास मौजूद लोगों की आवाज सुनाई नहीं देने के कारण वे समय रहते पटरी से नहीं हट सके। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सौरभ और 17 वर्षीय जितेश के रूप में हुई है। सौरभ एक जिम में सफाईकर्मी के तौर पर काम करता था, जबकि जितेश सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं।

पटरी पर बैठे थे दोनों दोस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के बदायूं जिले के पैगे गांव का रहने वाला 20 वर्षीय सौरभ बाटा रेलवे स्टेशन के पास कृष्णा कॉलोनी झुग्गी बस्ती में अपनी नानी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही उसने एनआईटी इलाके के एक जिम में सफाईकर्मी की नौकरी शुरू की थी। शनिवार दोपहर जिम से छुट्टी के बाद सौरभ अपने दोस्त जितेश के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों बस्ती के पास से गुजर रही दिल्ली-आगरा रेललाइन की फोर्थ लाइन पर जाकर बैठ गए।

लोगों ने शोर मचाकर चेताया, लेकिन नहीं सुनी आवाज

शाम करीब 4:30 बजे ओल्ड फरीदाबाद की तरफ से पलवल की ओर एक सुपरफास्ट ट्रेन का सफेद रंग का इंजन आ रहा था। उस समय दोनों युवक पटरी पर बैठे हुए मोबाइल में वीडियो देख रहे थे और उनके कानों में इयरफोन लगे थे। इंजन चालक ने लगातार हॉर्न बजाया। आसपास मौजूद लोगों ने भी दोनों को पटरी से हटने के लिए शोर मचाकर चेताया, लेकिन वे नहीं हटे। इयरफोन लगे होने के कारण दोनों को न तो इंजन का हॉर्न सुनाई दिया और न ही आसपास के लोगों की आवाज।

ब्रेक लगाने के बावजूद नहीं बच सकी जान

बताया जा रहा है कि दोनों को पटरी पर देखकर इंजन चालक ने ब्रेक लगाने शुरू कर दिए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इंजन दोनों को अपनी चपेट में ले चुका था। हादसे के बाद इंजन करीब 100 मीटर आगे जाकर रुका। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग