11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी का इस बात पर हुआ जोरदार झगड़ा, बीवी ने काट खाया कान

पुलिस के अनुसार, बाहरी जिले के सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर गुस्से में आकर अपने पति का दाहिना कान काट लिया। 45 वर्षीय पीड़ित ने पुलिस को बताया कि काटने के कारण उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया और उसे सर्जरी करानी पड़ी।

2 min read
Google source verification
delhi_police67.jpg

पति और पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाजुक और प्यारा होता है। दोनों के बीच खट्टी मीठी नोकझोक चलती रहती है। कई बार तकरार ज्यादा बढ़ जाती है तो रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। आपने मियां—बीवी के झगड़ों के कई किस्से पढ़े और सुने होंगे। आज आपको एक अनोखे किस्से के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी में पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर महिला ने अपने पति का दाहिना कान काट लिया। इसके बाद पीड़ित को अपने कान की सर्जरी करानी पड़ी। पति ने इलाज के बाद अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।


कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया

पुलिस ने रविवार को बताया कि सुल्तानपुरी इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर गुस्से में आकर अपने पति का दाहिना कान काट लिया। इस दौरान कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया और उसे सर्जरी करानी पड़ी। 45 वर्षीय पीड़ित ने इलाज के बाद पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर की सफाई को लेकर हुआ झगड़ा

पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि मैं 20 नवंबर को सुबह घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया। उन्होंने अपनी पत्नी से घर की सफाई करने के लिए कहा था। पति जैसे ही घर पहुंचा तो पत्नी ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। पति ने बताया कि वह घर बेच हिस्सा लेकर बच्चों के साथ अलग रहना चाहती है।

यह भी पढ़ें- गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार: 20 लोगों की मौत, फसलों को नुकसान

बेटे ने करवाया अस्पताल में भर्ती

पीड़ित ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकाला तो उसे पीछे से पकड़ लिया और गुस्से में आकर मेरा दाहिना कान इतनी जोर से काटा कि मेरे कान का ऊपरी हिस्सा कट गया। इसके बाद उसके बेटे ने इलाज के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले गया। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- गुलाबी बालों वाली AI मॉडल के लाखों दीवाने: बड़े-बड़े एक्टर्स समझ रहें असली, कमाई जान उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की आंत में मिली जिंदा मक्खी! शरीर में कैसे घुसी, डॉक्टर भी हैरान