30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाबी बालों वाली AI मॉडल के लाखों दीवाने: बड़े-बड़े एक्टर्स समझ रहें असली, कमाई जान उड़ जाएंगे होश

बार्सिलोना की गुलाबी बालों वाली खूबसूरत मॉडल ऐताना लॉपेज के लाखों दीवाने है। वह हर महीने औसतन 3 लाख रुपए कमा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2023, 11:09 AM IST

ai_beautiful_model_aitana_lopez77.jpg

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) मौजूदा युग की बड़ी तकनीकी क्रांति है। इसमें संभावनाएं हैं तो आशंकाएं भी कम नहीं। सबसे बड़ी आशंका रोजगार को लेकर है। हालांकि ये आशंका निर्मूल भी नहीं है। अब बार्सिलोना की गुलाबी बालों वाली खूबसूरत मॉडल ऐताना लॉपेज को ही देख लीजिए। यह हर महीने औसतन 3 लाख रुपए कमा लेती है। दरअसल, ऐताना एक एआइ मॉडल है, जिसे 25 वर्षीय उत्साही महिला के लिए रूप में ढाला गया है। इस मॉडल को डिजाइन करने वाले रूबेन क्रूज कहते हैं, यह इतनी वास्तविक लगती है कि लोग इसे सच मान बैठते हैं।


प्रोग्राम तय करती है टीम

ऐताना को क्या करना है, इसको लेकर हर हफ्ते क्रूज की एजेंसी के सदस्यों की मीटिंग होती है। इसमें उसके पूरे सप्ताह का शेड्यूल तय होता है। मसलन, क्या करेगी, किन स्थानों पर जाएगी और कौनसी तस्वीरें शेयर की जाएंगी? हालांकि इसके लिए कोई फोटोशूट नहीं होता है, बल्कि एआइ और डिजाइन के जरिए बनाई जाने वाली तस्वीरें ही शेयर की जाती हैं।

मुश्किल दौर में थे, तब आया आइडिया

पिछले वर्ष क्रूज मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक एआइ मॉडल बनाया, जिसका नाम ऐताना रखा। यह वर्चुअल मॉडल इतनी लोकप्रिय हुई कि लाखों के विज्ञापन मिलने लगे। ऐतना एक लाख रुपए प्रति ऐड चार्ज करती है। हाल ही एक स्पोट्र्स सप्लीमेंट कंपनी का बड़ा चेहरा भी बन गई। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही महीने में इंस्टाग्राम पर इसके एक लाख 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो गए।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू रुका: ऑगर मशीन ने दिया धोखा, अब ऐसे बाहर निकलेंगे 41 मजदूर


यह भी पढ़ें- जाति व्यवस्था और आरक्षण पर CJI चंद्रचूड़ का बड़ा बयान, सरकार की दखल को लेकर कही ये बात