12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, पूर्व CM एन. बीरेन सिंह ने कहा- मुझे लगता है हालात जल्द बेहतर होंगे

Manipur 6 Nagas killed: नागा समुदाय के 6 लोगों की मौत पर पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान आया है। मणिपुर पिछले तीन साल से हिंसा की आग में जल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

2 min read
Google source verification
Former CM N. Biren Singh, Manipur

पूर्व CM एन. बीरेन सिंह, मणिपुर ( फोटो -IANS)

N Biren Singh reacted on deaths of six Naga people: मणिपुर फिर से धधक उठा है। पुलिस ने बीते दिनों 6 लापता नागा लोगों के शव बरामद किए। लेइलोन वाइफेई गांव से 13 मई, 2026 को कथित तौर पर ये सभी अगवा किए गए थे। इसके बाद पुलिस, CRPF और असम राइफल्स के लगभग 450 जवानों, स्निफर डॉग्स के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। नागा लोगों की मौत पर अब राज्य के पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह का बयान भी आया है।

मणिपुर के पूर्व CM एन. बीरेन सिंह ने कहा कि नए DG आ गए हैं और कानून-व्यवस्था जैसे कुछ विभाग किसी काबिल DG को सौंपे गए हैं, साथ ही दूसरी फोर्स के विभागों जैसे पोर्टफोलियो में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने CRPF और कोबरा टीमें भी भेजी हैं। भारत सरकार ने पहले ही भरोसा दिलाया था कि उग्रवादियों से निपटने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुझे लगता है कि हालात बेहतर होंगे।

गुरुवार को कुकी गांव पर उग्रवादियों का हमला

गुरुवार को मणिपुर के कामजोंग जिले के कुल्टुह कुकी गांव पर उग्रवादियों के हमले में 2 कुकी लोगों की मौत हो गई। उग्रवादियों ने कई घर भी जला दिए। ईस्टर्न कुकी चीफ्स एसोसिएशन ने मृतक लोगों की पहचान कुल्टुह चर्च के हेड डीकन लेटमिनलुन हाओकिप और चर्च के यूथ चेयरमैन लुनमिंथंग हाओकिप के तौर पर की।

मामले की जांच कर रही NIA

मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को नागा समुदाय के छह लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा करती है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है।

कुकी एसोसिएशन ने जांच की मांग की

ईस्टर्न कुकी चीफ्स एसोसिएशन ने सरकार से घटना की त्वरित जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। उन्होंने इलाके की सुरक्षा के लिए भी सरकार से गुहार लगाई है।

बंद का आह्वान

वहीं, बुधवार को यूनाइटेड नागा काउंसिल ने गुरुवार और शुक्रवार को मणिपुर के नागा इलाकों में 24 घंटे के बंद का ऐलान किया। नागा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले इस सिविल सोसाइटी संगठन ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन उन छह लोगों के लिए न्याय की मांग को लेकर था। गौरतलब बात यह है कि फरवरी में दोनों समुदायों के बीच तनाव शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है।