26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली में वेंटिलेटर पर

Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता शिबू सोरेन की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
2 min read
Google source verification

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Photo-IANS)

Ex-Jharkhand CM Shibu Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता शिबू सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको दिल्ली के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड के पूव सीएम एक महीने से अधिक दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल मिलने पहुंचे थे हेमंत सोरेन

81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से अस्पताल में नियमित उपचार ले रहे हैं। हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल का दौरा किया था। हेमंत सोरेन ने कहा था कि उन्हें हाल ही में यहाँ भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है।

38 साल तक किया पार्टी का नेतृत्व

आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक के रूप में शिबू सोरेन ने 38 सालों तक पार्टी का नेतृत्व किया। इससे पहले वे झारखंड के तीसरे मुख्यमंत्री रहे, पहली बार 2005 में 10 दिनों के लिए और फिर 2008 से 2009 तक। उन्होंने 2009 से 2010 तक भी मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का नेतृत्व किया।

1977 में पहला लोकसभा चुनाव हारे

शिबू सोरेन ने 18 साल में संथाल नवयुवक संघ का गठन किया था। साल 1972 में उन्होंने बंगाली मार्क्सवादी ट्रेड यूनियन नेता एके रॉय और कुर्मी-महतो नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झामुमो का गठन किया। इसके साथ ही महासचिव बने। सोरेन 1977 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद में 1980 में दुमका से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये थे। साल 1989, 1991 और 1996 में भी लोकसभा के लिए चुने गए। वे 2002 में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने तीन बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया।