
AG Noorani Passed Away: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पूर्व वकील, विद्वान और राजनीतिक टिप्पणीकार अब्दुल गफूर नूरानी (AG Noorani) का गुरुवार को निधन हो गया। वे 93 साल थे। एजी नूरानी का इतिहास, कानून और राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। उनके निधन की खबर से राजनीति से लेकर विद्वान जगत तक शोक की लहर है। एजी नूरानी ने 'कश्मीर क्वेश्चन', 'आरएसएस एंड बीजेपी' और ‘कॉन्सिट्यूशनल क्वेशन इंडिया' समेत कई किताबें लिखी हैं।
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एजी नूरानी के निधन पर दुख जताया है। उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज सुबह एजी नूरानी एसबी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। नूरानी एक विद्वान व्यक्ति, एक कुशल वकील, एक विद्वान और एक राजनीतिक टिप्पणीकार थे। उन्होंने कानून के मामलों और कश्मीर, आरएसएस और संविधान जैसे विषयों पर विस्तार से लिखा। अल्लाह उन्हें जन्नत में सबसे ऊंची जगह अता करे।
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए एजी नूरानी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होने एक्स पर लिखा कि एजी नूरानी विद्वान और काबिल वकील थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, संविधान से लेकर कश्मीर, चीन और यहां तक कि अच्छे भोजन की तारीफ करने की उनकी कला तक। अल्लाह उसे मगफिरत अता फरमाए।
Updated on:
02 Sept 2024 10:30 am
Published on:
29 Aug 2024 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
