9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी बेटी को अगवा करने की धमकियां मिलीं’, BJP में शामिल होकर सुखेंदु शेखर ने TMC और ममता बनर्जी पर लगाए कई आरोप

Sukhendu Sekhar Roy: पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने TMC छोड़ने और BJP में शामिल होने के अपने फ़ैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से अपना राजनीतिक रुख बदलने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा था।
2 min read
Google source verification
Sukhendu Sekhar Roy

पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय

Sukhendu Sekhar Roy Joins BJP: तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंद्र शेखर रॉय ने अपने फैसले की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे।

'मैं 50 साल तक गुंडों की पार्टी में रहा'

रॉय ने कहा कि मैं पिछले 59 साल से राजनीति में हूं। सीपीएम और नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन पिछले 50 साल मैं एक गुंडों की पार्टी के साथ जुड़ा रहा। आखिरकार मुझे यकीन हो गया कि अब इस पार्टी के साथ नहीं रहना चाहिए।

'मेरी बेटी को अगवा करने की धमकियां मिलीं'

आरजी कर मामले में जब उन्होंने अपना रुख साफ किया, उसके बाद उन पर भारी दबाव पड़ा। धमकी भरे फोन आने लगे। यहां तक कि बेटी को अगवा करने की धमकी भी मिली। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि यह सरकार गिर जाएगी और पार्टी खत्म हो जाएगी। अब उनकी राय है कि पार्टी तो खत्म हो चुकी है और सरकार भी ढह गई है।

सुखेंद्र शेखर रॉय का यह बयान पश्चिम बंगाल की सियासी हलचल को और तेज कर गया है। लंबे समय तक तृणमूल के साथ रहने वाले नेता के भाजपा में आने से विपक्ष को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने साफ कहा कि अब सही समय आ गया है और वे अपनी राजनीतिक राह बदल रहे हैं।

बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो लोगों की सेवा करती है: सुस्मिता देव

कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि यह बहुत आसान है। अगर आप संगठन के प्रति समर्पित हैं और लोगों की सेवा करना चाहते हैं, तो BJP ही एक ऐसी पार्टी है जो मेरिट (योग्यता) के आधार पर काम करती है, न कि पक्षपात, 'किचन कैबिनेट' या गुटबाजी के आधार पर। अगर आप INDIA गठबंधन और उसमें शामिल पार्टियों को देखें, तो वहां सब कुछ गुटबाजी और 'किचन कैबिनेट' का ही खेल है।

जनता ही आखिरी फैसला करेगी: TMC सांसद डोला सेन

TMC के तीन पूर्व सांसदों के BJP में शामिल होने पर TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक देश है। उन्हें जो करना है करने दें, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता ही आखिरी फैसला करेगी।