scriptगुजरात में देह व्यापार के खिलाफ बड़ा एक्शन: 2000 स्पा और होटलों पर रेड, 183 गिरफ्तार | gujarat police raid 2000 spas and hotels arrest 183 persons | Patrika News
राष्ट्रीय

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ बड़ा एक्शन: 2000 स्पा और होटलों पर रेड, 183 गिरफ्तार

देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस ने बीते तीन दिन में 2,000 स्पा और होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान 183 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Oct 21, 2023 / 06:26 pm

Shaitan Prajapat

arrest

arrest

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। गुजरात पुलिस ने राज्यव्यापी कार्रवाई के तहत तीन दिनों में करीब 2,000 स्पा और होटलों पर छापे मारे हैं। इस कार्रवाई के तहत 183 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 279 लोगों के खिलाफ 204 प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की हैं। इसके अलावा 183 को गिरफ्तार किया गया है। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि निर्देश पर एक विशेष अभियान के तहत पुलिस गुरुवार से पूरे राज्य के होटलों और स्पा में छापेमारी कर रही है।


देह व्यापार में लिप्त 183 लोग अरेस्ट

पुलिस की कई टीमें बीते दिन दिनों से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। कार्रवाई के दौरान कानूनी कारोबार की आड़ में देह व्यापार चलाने के संदेह वाले सभी परिसरों पर छापेमारी हुई। देह व्यापार में लिप्त 183 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने होटल और स्पा में चल रहे देह व्यापार को खत्म करने के लिए गुजरात सरकार का संकल्प व्यक्त किया था।

गुजरात पुलिस का विशेष अभियान

राज्य में गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ गुजरात पुलिस विशेष अभियान चला रही है। बीते दिनों प्रिवेंशन ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट (पासा) के तहत कार्रवाई की गई। पिछले 5 सालों में प्रिवेंशन ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट (पासा) के तहत सबसे अधिक इस साल 901 आरोपियों के खिलाफ पासा के तहत कार्रवाई की गई है। बीते साल 2022 में 560 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़ें

दिल्ली में स्विस महिला की हत्या, हाथ-पैर बांधे, लाश को प्लास्टिक में लपेटकर फेंका



यह भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर के युवा आतंकवाद की पाठशाला से हुए दूर, 2022 में 110 बने आतंकी, 2023 में लिस्ट हुई बहुत छोटी

Hindi News/ National News / गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ बड़ा एक्शन: 2000 स्पा और होटलों पर रेड, 183 गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो