Director General of Police Dilbag Singh : भारत के नौजवान हिंसा और जिहाद का सच समझ चुके हैं। कश्मीर के युवा पाकिस्तान की चाल को समझ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि इस साल केवल 10 स्थानीय युवा आतंकी बने हैं। उन्होंने कहा कि उक्त 10 नए रंगरूटों में से छह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने कहा कि युवा दुश्मन की चालों को समझ गए हैं। पिछले साल जहां 110 युवा आतंकवाद में शामिल हुए थे, वहीं इस साल केवल दस युवा शामिल हुए हैं, जिनमें से छह मारे जा चुके हैं। हम बाकी चारों युवाओं से हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हैं।