23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: प्रकाश पर्व पर दोस्तों और प्रियजनों को दें इन खास संदेशों के जरिए बधाई

9 जनवरी, 2022 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti 2022) मनाई जाती है। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें और आखिरी गुरु थे। सिख समुदाय के लोग इसे गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह के कुछ ऐसे अनमोल संदेश आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों को बधाई संदेश के रूप में भेज सकते है।

2 min read
Google source verification
Guru Gobind Singh Jayanti 2022

Guru Gobind Singh Jayanti 2022

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: 9 जनवरी, 2022 को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti 2022) मनाई जाती है। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें और आखिरी गुरु थे। हिन्दी कैलेंडर के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना साहिब में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान कर दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिखों को जीवन जीने के लिए पांच ककार केश, कड़ा, कृपाण, कच्छा और कंघा धारण करने के लिए कहा था। गुरु जी ने अपना पूरा जीवन सिर्फ लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। सिख समुदाय के लोग इसे गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह के कुछ ऐसे अनमोल संदेश आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों को बधाई संदेश के रूप में भेज सकते है।

सर पर मेरे हैं गुरुवर का हाथ,
है हरपल हरदम वो मेरे साथ,
है विश्वास वही राह दिखाएंगे,
मेरे सारे बिगड़े काम बन जायेंगे।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

वाहे गुरु का आशीष सदा मिले,
ऐसी है कामना मेरी,
गुरु की कृपा से आएगी,
घर-घर में खुशहाली।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022 की बधाइयां!

तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं
तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं
नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे
मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022

सवा लाख से एक लड़ाऊं
चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊं
तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊं
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022 की शुभकामनाएं

राज करेगा खालसा
बाकी रहे न कोए
वाहे गुरु जी का खालसा
वाहे गुरु जी की फतेह
हैप्‍पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2022

गुरु गोबिंद सिंह तुम हो प्राण प्‍यारे
तुम बिन जग से मुझे कौन तारे
आकर दे दो दर्शन गुरुवर मुझको
अपना बना लो प्रभु अब तो मुझको
हैप्‍पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022

वाहेगुरु जी का खालसा,
वाहेगुरु जी की फतह,
आपको और आपके पूरे परिवार को
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022

गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे,
तुम बिन मुझे जग से कौन तार।
आप ही है वो जो लोगों को,
करा दे खुशियों के वारे न्यारे।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2022 की बधाई।