
corona virus
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,318 नए केस मिले हैं। हालांकि यह आंकड़ा कल के 20,971 से थोड़ा कम है। शहर में शनिवार को कोविड से संबंधित पांच मौतें दर्ज की गईं। आज आए कुल मामलों में से 82 प्रतिशत मामले बिना लक्षण के हैं। यह कल के 84 प्रतिशत से आंशिक कम हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा:
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड -19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले कम हैं और मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता भी कम पड़ रही है। राजेश टोपे ने कहा कि राज्य टास्क फोर्स और स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कोविड -19 स्थिति का अपना आकलन दिया था। वे प्रतिबंधों की सीमा आदि पर फैसला करेंगे।
मुंबई में अभी लगे हैं कुछ पाबंदियां:
मुंबई ने अब तक केवल कुछ प्रतिबंध लगाए हैं जैसे रात में पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध और शहर में स्कूलों और कॉलेजों को बंद करना। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर से पॉजिटिविटी रेट में काफी वृद्धि हुई है।
शुक्रवार की स्थिति:
शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी में कोविड -19 के 20,971 नए मामले सामने आए थे और छह मौतें दर्ज की गई थीं।
एशिया की सबसे बड़ी स्लम का हाल:
इसके अलावा एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया धरावी ने भी टेंशन बढ़ानी शुरू कर दी है. यहां पर भी कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसमें पिछले 24 घंटे में धारावी में 147 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही अब धारावी में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ कर 729 हो गई है।
Updated on:
09 Jan 2022 07:17 am
Published on:
08 Jan 2022 08:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
