11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में रखे एक पावर बैंक में लगी आग, हैदराबाद में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

power bank fire: इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में पावर बैंक से धुआं और आग की खबर, हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग। कारण और घायलों की जानकारी की पुष्टि बाकी।
2 min read
Google source verification
overhead bin smoke

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, Photo Source@ChatGpt

IndiGo Flight Fire: दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। विमान को अचानक हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया, क्योंकि फ्लाइट में रखे एक पावर बैंक में आग लग गई थी। केबिन क्रू ने आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। एयरबस A321neo (VT-NOE) ने दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरी थी और इसे शाम 4 बजे चेन्नई में उतरना था। आग लगने के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है लेकिन विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ओवरहेड बिन में रखे एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलता हुआ देखा गया था। घटना के बाद फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतर गई।

फ्लाइट को चेन्नई के बदले हैदराबाद में करवाया गया लैंड

विमान में स्मॉक डिटेक्टर अलार्म बजते ही केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया। हालात काबू में आने पर फ्लाइट को चेन्नई के बदले हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। केबिन में धुआं उठता देख कुछ देर के लिए फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स घबरा गए लेकिन केबिन क्रू ने हालात संभाले और यात्रियों को शांत रखा। फ्लाइट सुरक्षित हैदराबाद में लैंड होने पर विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।

घटना का वीडियो आया सामने

मिली जानकारी के अनुसार विमान के केबिन में रखे एक यात्री के पावर बैंक में अचानक धुआं उठा था। इस घटना का एक डरावना वीडियो सामने आया है, जिसे एक यात्री ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था। वीडियो में विमान में सवार अन्य यात्री अपने बैग से आग बुझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना से एयरलाइन कंपनी की चूक आई सामने

विमान में यात्रा शुरू करने से पूर्व यात्रियों के लगेज की गहन जांच की जाती है। यात्री द्वारा साथ ले जाए जा रहे इलक्ट्रोनिक गैजेट्स आदि को भी जांच के बाद ही साथ ले जाने की मंजूरी दी जाती है। ​दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में समय रहते यदि क्रू सदस्य हालात पर काबू नहीं पाते तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी।