2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gurugram: पत्नी तलाक लेना चाहती थी, फिर फंदे से लटका मिला पति का शव; 7 साल के बेटे ने बनाया वीडियो

Gurugram Surya Nagar suicide Case: घटना के समय घर में संजीव की पत्नी मनप्रीत कौर और उनका सात वर्षीय बेटा मौजूद थे। बच्चे ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसके पिता फंदे से लटके नजर आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Sanjeev suicide case Gurugram marital dispute wife

गुरुग्राम में MNC कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gurugram Suicide Case: गुरुग्राम के सूरत नगर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी से चल रहा वैवाहिक विवाद उसकी मौत की वजह हो सकती है। मृतक की पहचान संजीव के रूप में हुई है। परिवार ने मामले में साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। दरअसल, जब व्यक्ति फांसी लगा रहा था तो 7 साल का बेटा वीडियो बना रहा था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय घर में संजीव की पत्नी मनप्रीत कौर और उनका सात वर्षीय बेटा मौजूद थे। बच्चे ने मोबाइल से घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसके पिता फंदे से लटके नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में उनकी पत्नी के मदद के लिए चिल्लाने की आवाज भी सुनाई देने की बात सामने आई है। संजीव को फंदे से लटका देखकर मनप्रीत ने तुरंत अपने परिवार के साथ-साथ संजीव के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पत्नी से विवाद का आरोप

वहीं संजीव की बहन किरण ने आरोप लगाया कि उनका भाई काफी समय से मानसिक तनाव में था और भाभी तलाक लेना चाहती थी। उन्होंने संजीव की मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध भी बताया। 

किरण ने यह सवाल भी उठाया कि 100 किलो से अधिक वजन वाले उनके भाई के लिए इस तरह फंदे से लटककर जान देना कैसे संभव है। उन्होंने बच्चे द्वारा बनाए गए वीडियो को भी संदिग्ध बताया और पुलिस से सभी पहलुओं की जांच करने की मांग की।

किरण ने पूरी घटना की गहराई से जांच की भी मांग की है। वहीं परिवार की ओर से किसी तरह की साजिश की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।

संजीव के पिता रामसेवक यादव ने भी दावा किया कि उनके बेटे और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि संजीव की हत्या की गई हो सकती है।

2018 में हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि संजीव और मनप्रीत की मुलाकात गुरुग्राम स्थित डेंसो कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ही पंजाब के रहने वाले है। इसके बाद अप्रैल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2019 में उनके बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद मनप्रीत ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।