
Happy Republic Day 2022 Wishes
Happy Republic Day 2022 Wishes: हर साल देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतवासी अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर देशभर में बड़ी धूमधाम से मना जाता है। स्कूलों और दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है। हर जगह देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। गणतंत्र दिवस का पर्व हर किसी के लिए गर्व का दिन होता है। इस मौके पर लोग एकत्र होकर ध्वजारोहण करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए गणतंत्र दिवस के देशभक्ति से भरे संदेश भेज सकते हैं।
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
Happy Republic Day 2022
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
Happy Republic Day 2022
यह भी पढ़ें - जानिए क्या है इस बार गणतंत्र दिवस 2022 की थीम
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा
Happy Republic Day 2022
यह भी पढ़ें - जानिए गणतंत्र दिवस का इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं
यारों जिस देश का नाम हिंदुस्तान है वंदे मातरम!
Happy Republic Day 2022
न जियो धर्म के नाम पर,
न मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2022
हमें जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा,
याद रखेंगे शहीदों को और बलिदान तुम्हारा।
Happy Republic Day 2022
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2022
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Republic Day 2022
Updated on:
26 Jan 2022 07:27 am
Published on:
25 Jan 2022 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
