10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- ‘तिरंगा हमारा गौरव, हर घर में फहराएं’

Har Ghar Tiranga Campaign: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले PM मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील की। इस साल अभियान की थीम 'वंदे मातरम' है, जिसकी 150वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 09, 2026

pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-IANS)

Har Ghar Tiranga 2026: देश 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने तिरंगे को देश का गौरव और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा का स्रोत बताया। इस साल 'हर घर तिरंगा' अभियान की थीम 'वंदे मातरम' रखी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर कल्चरल मिनिस्ट्री की एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है और लगातार बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

पीएम मोदी बोले- 'तिरंगा हमारा गौरव और प्रेरणा का स्रोत'

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा का स्रोत है।' उन्होंने लोगों से 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में उत्साहपूर्वक भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस साल अभियान की थीम 'वंदे मातरम' रखे जाने पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर खास अभियान

कल्चरल मिनिस्ट्री ने कहा कि पिछले 150 सालों से 'वंदे मातरम' का आह्वान देश की आत्मा को झकझोरता रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, इस स्वतंत्रता दिवस पर उसी भावना को देश के हर घर और हर गली तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा कॉन्सर्ट और सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस वर्ष 'सूर्यपथ तिरंगा' के जरिए दुनिया भर में भारतीयों को तिरंगे के उत्सव से जोड़ने की योजना है। मंत्रालय ने इसे अपनी तरह का पहला वैश्विक आयोजन बताया है।

घर पर तिरंगा फहराकर सेल्फी अपलोड करने की अपील

संस्कृति मंत्रालय ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने की अपील की है।

बीजेपी ने कई राज्यों में निकाली 'तिरंगा यात्रा'

'हर घर तिरंगा' अभियान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी रविवार को देश के अलग-अलग राज्यों में 'तिरंगा यात्रा' निकाली। बीजेपी नेताओं ने कहा कि इन यात्राओं का उद्देश्य देश के तिरंगे की रक्षा और सम्मान के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है।